आज इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि भारत में कितने शेयर बाजार है? और उनमें नेशनल लेवल के कौन-कौन से बाज़ार हैं; तो चलिए पोस्ट में आगे बढ़ते हैं; और जानते हैं कि भारत में कितने शेयर बाजार है?

चलिए जानते हैं – भारत में कितने शेयर बाजार है?
आप याद रखिएगा – भारत में सिक्योरिटी एक्सचेंज एंड बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) द्वारा रजिस्टर्ड 23 शेयर बाजार हैं; इनमें से दो नेशनल लेवल के शेयर बाजार हैं:
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), यह बाज़ार मुंबई में स्थित है।
- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE), जो मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों पर स्थित है।
बाकी बचे 21 शेयर बाजार क्षेत्रीय लेवल के हैं; और ये बाज़ार भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं; इनमें से कुछ शेयर बाजारों की लिस्ट इस प्रकार है:
- अमृतसर स्टॉक एक्सचेंज
- बेंगलुरु स्टॉक एक्सचेंज
- चेन्नई स्टॉक एक्सचेंज
- कोलकाता स्टॉक एक्सचेंज
- गुजरात स्टॉक एक्सचेंज
- हैदराबाद स्टॉक एक्सचेंज
- जोधपुर स्टॉक एक्सचेंज
- लखनऊ स्टॉक एक्सचेंज
- पुणे स्टॉक एक्सचेंज
- त्रिवेंद्रम स्टॉक एक्सचेंज
- वडोदरा स्टॉक एक्सचेंज
याद रखें, BSE और NSE भारत के दो सबसे बड़े और सबसे सक्रिय शेयर बाजार हैं; क्योंकि इनमें लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार वैल्यू भारत के ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का लगभग 20% है।
दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार कौन सा है?
2023 में किए गए सर्वे के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार ‘न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज’ (NYSE) है; इस NYSE की कुल बाजार पूंजी $30.4 ट्रिलियन है; जो दुनिया के बाकी सभी शेयर बाजारों की तुलना में सबसे अधिक है।
NYSE में 2,400 से ज्यादा लिस्टेड कंपनियां हैं; और इन कंपनियों से कई वैश्विक दिग्गज (global giant) हैं।
दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाज़ार ‘NYSE’ के बाद दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार इस प्रकार हैं:
- नैस्डैक – $15.7 ट्रिलियन
- टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज – $6.6 ट्रिलियन
- चीन के शंघाई और शेनझेन स्टॉक एक्सचेंज – $6.5 ट्रिलियन
अगर अपने देश की बात की जाए; तो भारत का बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दुनिया का 11वां सबसे बड़ा शेयर बाजार है; इसकी कुल बाजार पूंजी $3.3 ट्रिलियन है।
भारत में नंबर 1 शेयर बाजार कौन है?
2023 के साल में, भारत का नंबर 1 शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) है; NSE की कुल बाजार पूंजी BSE की तुलना में ज्यादा है, और इसे अधिक संख्या में लिस्टेड कंपनियों के साथ ऑपरेट किया जाता है; NSE का बेंचमार्क इंडेक्स, निफ्टी 50, भारत का सबसे अधिक बिजनेस वाला इंडेक्स बन चुका है।
याद रखें, BSE और NSE दोनों भारत के प्रमुख शेयर बाजार हैं; लेकिन NSE ने बीते कुछ वर्षों में BSE से बाजार हिस्सेदारी हासिल की है;
चलिए जानते हैं कि NSE की सफलता के पीछे वो कौन से कारण हैं; जिनकी वजह से यह भारत का नम्बर वन बाज़ार हो गया है:
- NSE एक आधुनिक और कुशल इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम पर काम करता है।
- इसके पास एक व्यापक उत्पाद श्रृंखला (wide product range) है।
- NSE अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्यता प्राप्त ब्रांड
आपको पता होना चाहिए कि BSE भारत का सबसे पुराना शेयर बाजार है; और इसे आज भी भारत के सबसे बड़े शेयर बाजारों में से एक माना जाता है; BSE इंडेक्स में लिस्टेड कंपनियों में भारत के कई जानी-मानी कंपनियां शामिल हैं; जैसे – रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, और आईसीआईसीआई बैंक; BSE का बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स, भारत का सबसे पुराना और सबसे ज्यादा पहचाना जाने वाला इंडेक्स है।
यहां भारत के दो सबसे बड़े शेयर बाजारों के बीच एक तुलना की जा रही है; जिससे आप यह पता कर सकते हैं कि एक का दूसरे से नम्बर वन होने के पीछे का कारण क्या है –
विशेषता | नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) | बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) |
बाजार हिस्सेदारी | 54.5% | 45.5% |
सूचीबद्ध कंपनियों की संख्या | 1,600+ | 5,000+ |
बाजार पूंजी | $3.3 ट्रिलियन | $2.7 ट्रिलियन |
बेंचमार्क इंडेक्स | निफ्टी 50 | सेंसेक्स |
मुख्य स्थान | मुंबई और दिल्ली | मुंबई |
स्थापना वर्ष | 1992 | 1875 |
भारत में कौन सी कंपनी का शेयर सबसे महंगा है?
2023 के साल में, भारत में सबसे महंगा शेयर एमआरएफ लिमिटेड का है; एमआरएफ एक टायर निर्माता कंपनी है, और इसका शेयर 19 सितम्बर 2023 को ₹108900 के भाव पर बंद हुआ; एमआरएफ का शेयर बीते कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है; और याद रखें, यह भारत के सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है।
यहाँ पर भारत के 10 सबसे महंगे शेयरों की लिस्ट इस प्रकार है:
रैंक | कंपनी | शेयर का भाव (₹) |
1 | एमआरएफ | 108900 |
2 | हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया | 39,892 |
3 | पेज इंडस्ट्रीज | 40,886 |
4 | 3एम इंडिया | 29,955 |
5 | श्री सीमेंट | 26,364 |
6 | एबॉट इंडिया | 23,240 |
7 | ब्रिटानिया | 4,524 |
8 | अल्ट्राटेक सीमेंट | 8,555 |
9 | हिंदुस्तान यूनिलीवर | 2,467 |
इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि शेयर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है; और इसलिए यह संभव है कि यह लिस्ट समय के साथ बदल जाए।
इसे भी पढ़ें : शेयर बाजार का काम कैसे सीखे?